EPS-95 पेंशनर्स के हक में 30.10.2026 का महत्वपूर्ण निर्णय

दिल्ली : एस्कॉर्ट्स सेवानिवृत्त कर्मचारी परिवार की ओर से सूचित किया जाता है कि माननीय केरल हाईकोर्ट द्वारा 30.10.2026 को दिए गए निर्णय में एक महत्वपूर्ण कानूनी स्थिति सामने आई है।

1. माननीय केरल हाईकोर्ट ने एडवोकेट सुनील कुमार जजमेंट को पूरी मान्यता प्रदान की है।
2. सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्ष 2022 में दिए गए सुनील कुमार जजमेंट के बाद यह EPS-95 पेंशनर्स का कानूनी हक बनता है, ऐसा याचिकाकर्ताओं का कहना है।
3. EPFO द्वारा अपनी आंतरिक कमियों को छुपाने के लिए पेंशनर्स को उनका हक नहीं दिया जा रहा है, यह आरोप पेंशनर समुदाय द्वारा लगाया जा रहा है।
4. याचिका में यह भी उल्लेख है कि नौकरी के आखिरी 12 महीने सीलिंग पर होने के बाद भी हायर पेंशन की पात्रता बनती है।


एस्कॉर्ट्स सहित सभी EPS-95 पेंशनर्स समुदाय ने इस निर्णय का स्वागत किया है और केंद्र सरकार व EPFO से मांग की है कि इस निर्णय को लागू किया जाए।