दहेज मुक्त विवाह, नशा मुक्त और शिक्षित समाज के संकल्प के साथ 1 नवंबर को होडल में वाल्मीकि समाज की महापंचायत
राजनीतिक एवं व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर महापंचायत में शामिल होने की अपील
फरीदाबाद। दहेज मुक्त विवाह, नशा मुक्त एवं शिक्षित समाज की स्थापना के उद्देश्य से आगामी 1 नवंबर को होडल में पूर्व विधायक जगदीश नायर के आवास के सामने स्थित पार्क में वाल्मीकि बिरादरी की महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर आज समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, बुजुर्गों एवं चौधरियों ने विचार-विमर्श किया तथा प्रेस वार्ता के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से महापंचायत में बढ़.चढक़र भाग लेने की अपील की। आज स्थानीय कान्फ्रेंस हाल में वाल्मीकि बिरादरी के जिला सरदार चौ. सितारा ने की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई प्रैस वार्ता में दिल्ली, उत्तरप्रदेश व एनसीआर के लोगों ने भाग लिया। इस पंचायत का आयोजन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उप महा सचिव सुनील चिंडालिया, सचिव अजय शास्त्री, जिला प्रधान दलीप बोहत, बलबीर सिंह बालगुहेर, अनिल चिंडालिया ने किया मुख्य रूप से किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री एवं होडल के पूर्व विधायक जगदीश नायर ने कहा कि महापंचायत का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना, शिक्षा को बढ़ावा देना तथा दहेज, नशाखोरी एवं अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक जनजागरण की दिशा तय करना है।

उन्होंने कहा कि दहेज की मांग और विवाह में दिखावे व अनावश्यक खर्च के कारण अनेक परिवार कर्ज तथा आर्थिक संकट में फंस रहे हैं। वहीं नशाखोरी युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। इन समस्याओं से मुक्ति के लिए समाज को एकजुट होकर सादगीपूर्ण और दहेज मुक्त विवाह अपनाने तथा बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लेना होगा।
नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के अवसरों की कमी के कारण समाज के अनेक परिवार गरीबी एवं पिछड़ेपन से जूझ रहे हैं। सफाई एवं सीवर के असुरक्षित कार्यों के दौरान होने वाली मौतें भी गंभीर चिंता का विषय हैं। श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के साथ नई पीढ़ी के लिए बेहतर शिक्षा तथा विविध रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने पर सामूहिक विचार-विमर्श जरूरी है।
जगदीश नायर एवं नरेश कुमार शास्त्री ने स्पष्ट किया कि यह महापंचायत किसी व्यक्ति का राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने और सामाजिक सुधार की साझा पहल के लिए आयोजित की जा रही है। इसलिए सभी लोग राजनीतिक विचारधाराओं तथा व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर इसमें शामिल हों।
समाज के प्रतिष्ठित बुजुर्गों एवं चौधरियों ने वाल्मीकि बिरादरी के सभी पंचों, सरपंचों, नंबरदारों, प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, महिलाओं और युवाओं से 1 नवंबर को होडल में होने वाली महापंचायत में भाग लेने का आह्वान किया। दहेज मुक्त विवाह अपनाए, नशा छोड़ें, बच्चों को पढ़ाएं, शिक्षित और जागरूक समाज बनाएं।
इस अवसर पर अजय शास्त्री, एडवोकेट राहुल नायर, संजीव पार्षद, सुनील मांडोत, वीर वाल्मीकि सरपंच, बलदेव मित्रोल, ओमप्रकाश थानेदार, बनवारी लाल, सतीश मंडोतिया, धर्मेन्द्र प्रधान होडल, प्रकाश सौंध, श्रीचंद दिल्ली, विनोद जिला पार्षद सौंध, दयाचंद, जीतपाल, ठेकेदार, विजय सिकरौना, टेकचंद पुन्हाना, कृपाल सिंह, बालकिशन नवादा, सुरेंद्र दूधवाला, चंद्रवीर पूर्व पार्षद प्रत्याशी, सुभाष बामणी खेड़ा, सुनील चिंडालिया, निकेश सरपंच डकोरा, दिलीप बोहत, अनिल चंडालिया, बलवीर बाल गुहेर, मुकेश सरपंच, जिले सिंह दीघोट, सतीश वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि पार्षद कोसी, ओमवीर खंडिया, दिलीप बिहार खानपुर दिल्ली, सुरेंद्र, अमित कुमार, ब्रह्म प्रकाश दिल्ली, सुरेश देवी, महेंद्र कुडिय़ा, विशाल पारछा, राहुल चिण्डालिया, रघुवीर चौटाला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
