राहुल रतरा नियुक्त भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रमुख, वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार
फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी, जिला फरीदाबाद में राहुल रतरा को जिला सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राहुल रतरा ने भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सोमबीर कटारिया, जिला प्रभारी श्रीमती लतिका शर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

राहुल रतरा ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इसके साथ ही यह संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया जनसंवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। जिला सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में उनका प्रयास रहेगा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाया जाए।

राहुल रतरा ने आगे कहा कि वे जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन की डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करने, पार्टी के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने तथा युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन का संदेश पहुँचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
अंत में राहुल रतरा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का पुनः धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्रहित के उद्देश्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
