फोन हैक कर 1,26,701 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सेक्टर-08 वासी एक महिला का फोन हैक कर 1,26,701 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी सुखचेन वासी उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-08 वासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 5 अक्टूबर को उसका फोन अचानक से हैक हो गया और उसके खाता से अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिए कुल 1,26,701 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ठगी के लिए खाता उपलब्ध करवाया था। उसने संदीप के खाते का एक्सेस आगे ठगों को दिया था। इस खाता में ठगी के 28000 रुपए पर आए थे। वह 12वीं पास है व मेहनत मजदुरी करता है। जिसको पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
