जान से मारने की नीयत से घर पर किये थे फायर, AVTS सिकरोना ने दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

वर्ष 2025 में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने को लेकर चल रही थी रंजिश

फरीदाबाद : 21/22 अक्टूबर की रात को नंगला एनक्लेव पार्ट 2 में स्थित एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नंगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमन यादव सहायक पुलिस आयुक्त अपराध ने बताया कि 21/22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 2:15 बजे थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत नगला एनक्लेव पार्ट 2 में सुभाष चौक के पास शिकायतकर्ता सरजीत के घर पर हत्या हत्या के प्रयास के नियत से 3 फायर किये गए थे। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सारन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्होंने आगे बताया कि मामला की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखाओं की टीम को निर्देशित किया गया। एवीटीएस सिकरौना की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित आपस में दोस्त हैं। वर्ष 2025 में रंजित उर्फ चिन्ना का झगड़ा हुआ था। शिकायतकर्ता के बेटे सचिन ने झगड़े का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। रंजित ने वीडियो हटाने के लिए कहा, लेकिन सचिन ने वीडियो डिलीट नहीं किया गया। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखने लगा था।

जिसके चलते 22 अक्टूबर की रात दोनों आरोपितों ने शिकायतकर्ता के घर पर फायरिंग की थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित हर्ष उर्फ भूरा और रंजित उर्फ चिन्ना के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपितों से माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाकर आगे की जांच की जाएगी।