Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • फरीदाबाद
  • लिंक भेजकर मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से निकाले 56,000 रुपये

लिंक भेजकर मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से निकाले 56,000 रुपये

साइबर थाना NIT की टीम ने चार आरोपित किए गिरफ्तार

By Mamendra Kumar On Oct 16, 2026

फरीदाबाद : साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर लोगों के बैंक खातों से रकम निकालने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना NIT टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान आदित्य त्रिवेदी निवासी देवरिया हाल शिवाय कॉलोनी, फरीदाबाद, साजन कुमार निवासी भागलपुर, बिहार हाल गंगानगर, लुधियाना, पंजाब, प्रवेश कुमार और पियुष निवासी मदनपुर खादर, दिल्ली हाल हरिनगर, जैतपुर, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लक्ष्मीडेरा, ग्रीन वैली, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 28 सितंबर 2026 को उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक लिंक भेजा था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। उसी दिन शाम को जब उसने अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो खाते से 56,000 रुपये निकाले जाने का पता चला। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित आदित्य त्रिवेदी बैंक खाते का खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता टेलीग्राम के माध्यम से साजन कुमार को उपलब्ध कराया था। इसके बाद साजन ने उक्त खाता प्रवेश कुमार और पियुष को दे दिया। आदित्य के बैंक खाते में साइबर ठगी के 24,000 रुपये प्राप्त हुए थे। खाते में आने वाली ठगी की रकम को पियुष निकलवाकर आगे ठगों तक पहुंचा देता था। पुलिस द्वारा मामले में चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

crime branchcrime branch faridabadfaridabad crimefaridabad crime newsfaridabad newsfaridabad police newsfaridabad woman safty newsharyana police news
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    स्वर्गीय पंडित वेदप्रकाश जी की पुण्य स्मृति में टीबी रोगियों को वितरित किया विशेष पोषाहार, टीबी मुक्त भारत का दिया संदेश

    Next Post

    साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने…

    फरीदाबाद

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय पर भरोसा बरक़रार, विद्यार्थियों को…

    फरीदाबाद

    नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी 1933 अथवा 90508-91508 पर साझा करें- एनसीबी

    फरीदाबाद

    दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.