Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • फरीदाबाद
  • फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ की ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ की ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना NIT की कार्रवाई, मामले में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार

By Mamendra Kumar On Sep 30, 2026

फरीदाबाद, 30 सितंबर। फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर 4,43,68,974 रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतिन निवासी करनाल के रूप में हुई है। मामले में अब तक कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 24 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-9 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि डेटिंग वेबसाइट के माध्यम से उसकी एक युवती से जान-पहचान हुई। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए बातचीत होने लगी। युवती ने उसे फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। ठगों ने एक वेबसाइट पर उसका ट्रेडिंग अकाउंट बनवाया, जिसके बाद पीड़ित ने अप्रैल से जून 2025 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 4.43 करोड़ रुपये से अधिक निवेश कर दिए।

बाद में रकम निकालने का प्रयास करने पर पैसे वापस नहीं मिले। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी जतिन ने रोहित से बैंक खाता लेकर आगे किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करवाया था। वह पूर्व में चंडीगढ़ स्थित एक क्लब का संचालक रह चुका है और B.Tech पास है।

आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

crime branchcrime branch faridabadfaridabad crimefaridabad crime newsfaridabad newsfaridabad police newsfaridabad woman safty newsharyana police news
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    सेक्टर-3 अहाता मैनेजर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ईंट से किया था हमला

    Next Post

    ए.पी.के फाईल भेजकर 97,000 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने…

    फरीदाबाद

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय पर भरोसा बरक़रार, विद्यार्थियों को…

    फरीदाबाद

    नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी 1933 अथवा 90508-91508 पर साझा करें- एनसीबी

    फरीदाबाद

    दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.