Fake News Alert: जानिए क्या है इसके पीछे का सच, झूठी है सावित्री जिंदल सहित इन नेताओं को निष्काषित करने की खबर

IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़ः  आज हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव हो रहा है। वहीं इस बीच भाजपा के पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों पर बड़ा एक्शन लेने का एक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  इस संबंध में हरियाणा बीजेपी ने अपने x हैडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें इस नोटिस को फेक बताया गया है।

वायरल हो रहे नोटिस में  देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल , गौतम सरदाना, तरूण जैन, अमित ग्रोवर का नाम शामिल है।

PunjabKesari

गौर रहे कि इससे पहले बीजोपी पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला समेत 8 बागी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर चुकी है। कांग्रेस भी 24 बागियों को पार्टी से निकाल चुकी है।  हरियाणा बीजेपी जिन 8 बागियों को पार्टी से निकाला है,  उनमें इन तीन नेताओं के अतिरिक्त असंध से जिलेराम शर्मा, सफीदों से बच्चन सिंह आर्य, लाडवा से संदीप गर्ग, गुरुग्राम से नवीन गोयल महम से राधा अहलावत, और हथीन से केहर सिंह रावत शामिल हैं ।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari