संतुलन बिगड़ने से पलटी SCHOOL BUS, कुछ बच्चे घायल, करनाल में स्कूल बस हादसा

IMAGES SOURCE : GOOGLE

करनाल: हरियाणा के करनाल से स्कूल बस हादसे की खबर सामने आई है। जहां करनाल के निसिंग कस्बे के बस्तली-पुनियाना रोड पर हुआ स्कूल बस सड़क हादसा हुआ। बता दें कि सन्तुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर बस पलटी गई। वहीं हादसे में 3 से 4 बच्चे घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस की व्यवस्था दुरुस्त करवाने में जुटी और मामले की जांच शुरु की। जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह निसिंग कैथल रोड पर हादसा हो गया। जहां एक निजी स्कूल की बस जब बच्चे लेकर स्कूल जा रही थी। तभी अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari