लाडवा से पार्टी के इस चेहरे ने कहा अलविदा, जजपा को विधानसभा चुनाव से पहले एक और झटका

IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जजपा को बड़ा झटका लगा है। जेजेपी पार्टी के लाडवा हल्का अध्यक्ष जसबीर पंजेटा ने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ आज पार्टी छोड़ दी है और अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। जसबीर पंजेटा ने कहा कि अभी मेरा मन किसी भी पार्टी में जाने का नहीं है। जैसे कार्यकर्ताओं का आदेश होगा तभी कोई फैसला लिया जा सकता है।

NEWS SOURCE : punjabkesari