Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • अभी-अभी
  • अपने इस्टाग्राम एकाउंट को प्रमोट करने के लिए नाबालिक बच्चो से अश्लील बात कहलवाकर विडियो बनाकर, अपलोड करने वाले आरोपी को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

अपने इस्टाग्राम एकाउंट को प्रमोट करने के लिए नाबालिक बच्चो से अश्लील बात कहलवाकर विडियो बनाकर, अपलोड करने वाले आरोपी को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

By Mamendra Kumar On Jun 15, 2024

मामेंद्र कुमार शर्मा (मुख्य संपादक डिस्कवरी न्यूज 24) फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश पर पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध जसलीन कौर के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम एनआईटी की टीम ने इस्टाग्राम एकाउंट को प्रमोट करने व फोलोवर्स बढाने के लिए नाबालिक बच्चो से अश्लील बात कहलवाकर विडियो बनाकर अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी करन एनआईटी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को साइबर पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी के घर से पूछताछ के लिए काबू किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NATIONAL COMMISSION FOR PROTECTION OF CHILD RIGHT नई दिल्ली से प्राप्त शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही थी। आरोपी सोशल मीडिया पर रील बनाता है। आरोपी से पूछताछ में वारदात में प्रयोग फोन व सिम बरामद की गई है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

आजकल के आधुनिक दौर में ज्यादातर लोग एंटरटेनमेट के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते है। कुछ लोगो सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, युटुब, फेसबुक इत्यादि पर रील बनाकर अपलोड करते है तथा अपने फोलोवर्स बढाने के लिए अनेक तरीके अपनाते है। कुछ अपराधिक किस्म के लोग बच्चों का गलत तरीके से रील बनाने में उपयोग करते है। ऐसे ही आरोपी करन ने भी कुछ नाबालिक (8-14 वर्ष) बच्चों से अश्लील बात कहलवाकर विडियो बनाकर अपने एकाउंट को प्रमोट करने व फोलोवर्स बढाने के लिए रील बनाई है। फरीदाबाद पुलिस की माता-पिता व अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चो पर विषेश ध्यान रखें ताकि बच्चो को साइबर क्राइम से संबंधित अपराधों से दूर रखा जा सके

discoverynews24The team of Cyber ​​Police Station NIT arrested the accused who made videos of minor children saying obscene things and uploaded them to promote his Instagram account.
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    कांग्रेसी नेताओं ने ठेकेदारों के सिर फोड़ा फरीदाबाद लोकसभा चुनाव की हार का ठीकरा

    Next Post

    ओटीटी प्लेटफार्म ‘वाऊ सिनेमा’ का द्वितीय वर्षगांठ 15 दिसंबर को किया जायेगा आयोजित

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने…

    फरीदाबाद

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय पर भरोसा बरक़रार, विद्यार्थियों को…

    फरीदाबाद

    नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी 1933 अथवा 90508-91508 पर साझा करें- एनसीबी

    फरीदाबाद

    दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.