उठाया ये खौफनाक कदम, कुत्ते की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई नाबालिग लड़की

IMAGES SOURCE : GOOGLE

यमुनानगर  : कई बार जानवरों से प्यार इतना भारी पड़ जाता है कि इंसान को उसका खामियाजा अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है। ताजा मामला हरियाणा के यमुनानगर से सामने आया है जहां जिले के कैंप एरिया में 13 वर्षीय किशोरी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पालतू कुत्ते की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

PunjabKesari

मृतिका नाबालिग चांदनी की माता ने बताया के तीन महीने से चांदनी ने कुत्ता पाल रखा था और वह हर समय उसके साथ ही हस्ती खेलती रहती थी, लेकिन कुछ दिन पहले उसके कुत्ता की मौत हो गई, तब से ही वह बहुत ज्यादा परेशान हो गई और डिप्रेशन में चली गई थी। ना तो वह किसी से बोलती थी और गुमसुम सी रहने लगी थी। माता को बोला कि मुझे और कुत्ता ला कर दें नहीं तो मैं मर जाऊंगी। मां ने बताया कि वह कल शाम किसी काम के लिए बाजार गई थी तो पीछे से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

NEWS SOURCE : punjabkesari