सिकरोना पुलिस चौकी ने 2005 के अवैध हथियार के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी पीओ को किया गिरफ्तार
MAMENDRA KUMAR (CHIEF EDITOR DISCOVERY NEWS 24): फरीदाबाद डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सिकरोना प्रभारी प्रदीप मोर की टीम ने 19 वर्ष से अवैध हथियार के मुकदमे में फरार चल रहे हैं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रशीद उर्फ़ सुक्खा निवासी गांव टीकरी खेड़ा, धौज वर्ष 2005 के सदर बल्लबगढ़ थाने में दर्ज मुक़दमे में फरार चल रहा था जिसे 2012 में पीओ घोषित किया गया था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी ठिकाने बदल-बदल कर रह रहे थे।

पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी को 16 अप्रैल को टिकरी गाँव से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी दिल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास तथा फरीदाबाद में रेता चोरी का एक-एक मामला पहले से दर्ज है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा वर्ष 2012 में दिल्ली के भारत नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था इसके बारे में दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
