बाइक पर आए थे महिला सहित 2 लोग, फतेहाबाद में महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर की छीनाझपटी

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के गांव दौलतपुर में खान मोहम्मद रोड पर बनी ढाणी में घुसकर महिला से छीनाझपटी का मामला सामने आया है।महिला सहित दो लोग महिला की आंखों और मुंह में मिर्च पाउडर फैंककर कानों की बालियां और गले से सोने का ताबीज छीनकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।

IMAGES SOURCE : GOOGLE

यह घटना कल दोपहर की है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि गांव दौलतपुर में खान मोहम्मद रोड पर ढाणी बनाकर रहते है। दोपहर तीन बजे परिवार के सदस्य दूसरी ढाणी में गए हुए थे। इस दौरान ढाणी में एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति और महिला आए और घास काटने लगे। घास काटते समय अकेला देखकर ढाणी में आए गए और दोनों ने अपने हाथों से आंखों व मुंह में मिर्च पाउडर डाल दिया और कानों की दोनों सोने की बालियां और गले में डाली ताबीज छीनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

NEWS SOURCE : punjabkesari