मंजर देख मां की निकल गई चीखें, युवक ने घर के कमरे में उठाया ये कदम

IMAGES SOURCE : GOOGLE

बावल: गांव रायपुर में एक युवक चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय धर्म सिंह के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा था, उसके दो बच्चे भी हैं। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय धर्म सिंह ने घर के ऊपर बने एक कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर जान दे दी। मां के छत पर जाने से मामले की जानकारी हुई। मां के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने फांसी क्यों लगाई फिलहाल इसे लेकर अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari