दिल्ली से वापिस आ रही थी बस…टला बड़ा हादसा, करनाल में बारातियों की बस में लगी आग

करनाल नेशनल हाईवे पर आज बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां दिल्ली शादी समारोह से करनाल लौट रही निजी बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। समय रहते बस में सवार सभी बारातियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

PunjabKesari

बस में थे तकरीबन 15 से 17 लोग

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में तकरीबन 15 से 17 लोग थे, जो दिल्ली शादी समारोह से करनाल वापिस लौट रहे थे। जब तक बस में लगी आग पर काबू पाया गया, तब तक बस जलकर खाक हो गई थी।

PunjabKesari

चंद मिनटों में बस में लगी आग

बस चालक प्रदीप ने बताया कि वह दिल्ली से शादी समारोह से करनाल जुंडला गेट वापिस घर लौट रहे थे। अचानक बस में धुंआ उठने लगा, जिसके बाद बस को रोककर तुरंत सवारियों को बस से नीचे उतारा गया। जिसके बाद चंद मिनटों में बस में आग लग गई।

NEWS SOURCE : punjabkesari