सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, भेष बदलकर बिना सिक्योरिटी दशहरा मेला घूमने पहुंचे सीएम मनोहर

पंचकूला के दशहरा मेले का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरह दिखने वाला एक व्यक्ति टोपी लगाकर और मुंह पर गमछा बांधकर दर्शकों के बीच घूमता नज़र आ रहा है। यह वीडियो देखकर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि मुख्यमंत्री बिना सुरक्षा के ताम झाम के मेले में बिंदास अंदाज में एक आम आदमी की तरह घूमते दिखाई दे रहें हैं।

IMAGES SOURCE : Google

मुख्यमंत्री की तरह दिखने वाला ये शख्स पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित विशाल दशहरा समारोह में घूम रहा है। जिसमें विश्व के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया था। हालांकि इस बात की पुष्टि  हो गई है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई और नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही हैं। अभी इस वीडियो की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

हालांकि इस मौजूदा समय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में कई जगह जनसंवाद कर रहे हैं और लोगों के बीच जा रहे हैं। काबिलेजिक्र है कि हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा रोडवेज बस में यात्रियों के बीच भी पहुंचे थे और करनाल से चंडीगढ़ तक का सफर किया था।

NEWS SOURCE : punjabkesari