SRS Early Years में धूमधाम से मना गणेश उत्सव

Mamendra kumar (Chief Editor DISCOVERY NEWS 24) : ग्रेटर फ़रीदाबाद के सेक्टर- 88 के आर पी एस सवाना स्थित SRS Early Years विद्यालय में धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रीमती दिव्या गोयल द्वारा गणेश जी की विधिपूर्वक स्थापना की गई। गणपति जी का सुंदर शृंगार कर भव्य सजावट की गई। लड्डुओं व फलों आदि का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह से पूजा की सभी विधियों में भाग लिया। बच्चों को गणेश जी के बड़े कान, बड़ी सूँड, बड़ा पेट, छोटी-छोटी आँखें आदि का महत्त्व समझाते हुए उनकी कहानियाँ सुनाई गईं जिससे वे सभी उत्साहित हुए।

इस पावन अवसर पर श्रीमती दिव्या गोयल, एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर- 88, ग्रेटर फ़रीदाबाद के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विनय गोयल व समस्त स्टाफ ने सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई दी है।