हरि मंदिर में मूर्ति स्थापना अवसर पर पहुँचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल
Mamendra kumar (Chief Editor DISCOVERY NEWS 24) : पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल फ़रीदाबाद के नैहरपार सेक्टर 89 में स्थित टीडीआई रीट्रीट में नवनिर्मित हरि मंदिर के अंदर मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पहुँचे। जहाँ संस्था के लोगों ने पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का फूल मालाओ, पटका और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। आपको बतादें की टीडीआई रीट्रीट सोसाइटी में नवनिर्मित हरि मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा और मूर्ति स्थापना की गयी और इसके अलावा सुबह कलश यात्रा का कार्यक्रम करने के बाद भंडारे के प्रसाद का आयोजन भी किया गया था। जिसमें पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभु चरणों में वंदन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के लोगों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ तिगांव क्षेत्र से विधायक राजेश नागर भी रहे।

इस अवसर पर पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने संस्था के सभी पदाधिकारी को इस नेक कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विपुल गोयल समाजहित और नेक कार्य के लिए हर वक्त तैयार है जो भी उनके लायक काम हो किसी भी समय उन्हें कह सकते हैं। इस मौके पर सतीश गुप्ता, जर्नलिस्ट पंकज गुप्ता, पवन कुकरेजा, राहुल कोपाल, के बनर्जी, विकास वर्मा, पंकज अरोड़ा, विशाल साहनी, अमित सचदेवा, अंकित कुमार सिंह, विशाल सिंह, पंकज मलिक, अमरीश, हेमंत अग्रवाल व अन्य काफी लोग मौजूद थे।
