इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘लापता लेडीज़’ को मिली शानदार प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं आमिर खान और किरण राव

Mamendra kumar (Chief Editor DISCOVERY NEWS 24): टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित और किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ पिछले दिनों टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में दिखाई गई। जहां इस फिल्म से सभी इम्प्रेस नजर आए। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ की स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। इसका स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं।

अपनी रिलीज़ से बहुत पहले ही सुर्खियों में रहने के बाद इस कॉमेडी-ड्रामा को दर्शकों से खूब तारीफ मिल रही है और आलोचकों ने भी इसकी सराहना की है। इस तरह के जबरदस्त प्यार के साथ, सभी की निगाहें 5 जनवरी 2024 को इसकी रिलीज पर है। ‘लापता लेडीज’ बतौर निर्देशक किरण राव की पहली निर्देशित फिल्म ‘धोबी घाट’ के बाद उनकी नई फिल्म है। इस फिल्म से आमिर खान और किरण राव एक साथ आए हैं। फिलवक्त टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘लापता लेडीज़’ को मिली शानदार प्रतिक्रिया से आमिर खान और किरण राव बेहद खुश हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय