एक्शन थ्रिलर ‘गणपथ–राइज ऑफ द हीरो’ का पोस्टर जारी, 20 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म….!

Mamendra kumar (Chief Editor DISCOVERY NEWS 24):  गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित फ्यूचरिस्टिक एक्शन थ्रिलर ‘गणपथ-राइज ऑफ द हीरो’ का पोस्टर गणेश चतुर्थी के अवसर पर जारी कर दिया गया है। टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और दिग्गज अमिताभ बच्चन की गतिशील तिकड़ी के साथ यह पैन इंडिया मास एंटरटेनर दर्शकों को फ्यूचर की दुनिया में ले जाने का वादा करता है। यह फिल्म एक शानदार विजुअल अनुभव है

जो दीवाना कर देने वाले म्यूजिक स्कोर के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसों का बढ़िया मेल है जो दर्शकों को एक एपिक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है। इस रोमांचकारी कहानी में एक सेनानी का उदय होता है जो एक अनजान जगह पर अपने भाग्य की खोज के लिए निकलता है। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में एक साथ रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय