सेवादार के रूप में देश की सेवा कर रहे पीएम मोदी : राजन मुथरेजा

Mamendra kumar (Chief Editor DISCOVERY NEWS 24) फरीदाबाद  : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर राजन मुथरेजा व उनके सहयोगियों ने एक निजी स्कूल में लगभग 300 बच्चों को फू्रटी, दूध, कॉपी आदि वितरित कीं वहीं छात्रावास के बच्चों व एनसीसी स्काट्स के बच्चों के साथ भी उन्होंने स्टेशनरी व खाद्य सामग्री का वितरण कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बच्चों के साथ बधाई दी।

इस मौके पर उनके साथ गोविंद माटा, जोगेंद्र झांब, ऊमा, सुनील भाटिया सन्नी, संजय शर्मा, राकेश सचदेवा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवस पर राजन मुथरेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवादार के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं तथा उनका जन्मदिन इसीलिए पूरे देश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है तथा भाजपा इसी कड़ी में सेवा पखवाड़ा भी मना रही है जोकि 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इसके तहत सफाई अभिान शुरु किया गया है तथा रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर, गरीब कल्याण के कार्य आदि किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश नित नए इतिहास रच रहा है तथा भारत का लोहा पूरा विश्व मान रहा है। उन्होंने कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में भी सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है तथा उनके नेतृत्व में सेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।