मदर प्राइड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

मामेंद्र कुमार शर्मा (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज) फरीदाबाद । वरिष्ठ पत्रकार राकेश भाटिया ने बताया कि आज मदर प्राइड स्कूल के प्रागण में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने तिरंगा झंडा फहराया गया। विधायक जी का साथ दे रहे थे श्री राकेश भाटिया,वरिष्ठ पत्रकार एवम् स्कूल के संस्थापक श्री मनमोहन सहनी ।

इस अवसर पर शहर की कई जानी मानी हस्तिया उपस्थित रही । सर्वप्रथम स्कूल के सस्थापक मनमोहन साहनी एवम् नेहा साहनी ने सभी का तहदिल से सबका स्वागत किया। समारोह में उपस्थित थे रोटरी क्लब संस्थापक मनोज जी प्रेजिडेंट, दिनेश रघुवंशी राष्ट्रीय कवि, राजन वधवा सेक्रेटरी रोटरी क्लब, इंदु रघुवंशी, रेनू जी, विमन भाटिया, नीरा भाटिया व सेठी जी और स्कूल का पूरा स्टॉफ जिन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत किया । राकेश भाटिया व इंदु रघुवंशी ने छोटे छोटे बच्चों को पुरुस्कार वितरित किये । बच्चों ने अपने गीतों से समय बांध दिया ।