जरूरतमंदों की सेवा करना श्रेष्ठ कार्य है – सीमा त्रिखा

मामेंद्र कुमार शर्मा (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज ) फरीदाबाद : दीन दुखियों, गरीब, बेसहारा व जरूरतमंद की सेवा करना श्रेष्ठ कार्य है। जब-जब हम इनकी सेवा करते है प्रभु हमसे प्रसन्न होता है। ऐसे पुनीत कार्य सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों को करना चाहिए। यह बात आज बडख़ल क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा एन.एच. पांच सी ब्लॉक स्थित शिवमती धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर 51 गरीब, वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर शिवमती धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक डा. विंध्या गुप्ता ने विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा तथा आए हुए अतिथियों का फूल-मालाओं व बुक्के तथा पौधा भेंट देकर स्वागत किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि समृद्ध लोगों व परिवारों को अपने आस-पास रह रहे जरूरतमंदों के हितार्थ कार्य कर चाहिए। जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य है।

उन्होंने कहा कि मैं सभी सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के कार्यक्रम में जाकर उनसे अपील करती हूं कि वह ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की सेवा कर पुण्य के भागी बनें। इस मौके पर शिवमती धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक डा. विंध्या गुप्ता ने कहा कि आज उनके ससुर स्व. श्री ईश्वरचंद जी की पुण्यतिथि है। उनका परिवार आज के दिन उनकी याद में स्वास्थ्य जांच शिविर, दवाईयां व जरूरतमंदों को सूखा राशन तथा स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते है। साथ ही हर माह शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविरों का आयोजन करते है ताकि जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सकें। इस मौके पर इनेलो महिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी, समाजसेवी यशपाल शर्मा, परविन्दर राजपाल, समाजसेवी अशोक कुमार, डा. संदीप बंसल, सुनील सिवाच, कन्हैयालाल, नियति गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रस्तुति : मनीष शर्मा