Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • अभी-अभी
  • फरीदाबाद के सैंकड़ों सामाजिक संगठनों ने मेवात कांड पर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फरीदाबाद के सैंकड़ों सामाजिक संगठनों ने मेवात कांड पर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

By Mamendra Kumar Last updated Aug 5, 2023

फरीदाबाद : मेवात क्षेत्र में मुस्लिमों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र से सामाजिक धार्मिक पांडव कालीन यात्रा पर और कानून व्यवस्था पर किये गये हमले से गुस्साए शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन फरीदाबाद एसडीएम परमजीत सिंह चहल को दिया गया। फरीदाबाद की 200 से भी अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम बड़खल और एसडीएम बल्लबगढ़ को भी ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र पाण्डव कालीन प्राचीन नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जेहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाडियों से सीधी गोलियां चलाई गईं हैं। जिसमें सेंकड़ों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर आगजनी की भेंट चढ़ा दिया गया है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दो कानून के रक्षक पुलिस के होमगार्ड एवं तीन हिन्दुओं की मृत्यु हुई है। सैकड़ों तीर्थयात्री व बजरंग दल के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस आतंकवादी आक्रमण के विरोध में 200 से भी अधिक हिन्दू संगठनों के साथ शहर के विभिन्न अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से डी सी कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें इस मुस्लिम आतंकवादी आक्रमण के विरोध में इन राष्ट्रविरोधी, कानून विरोधी, समाज विरोधी अपराधियों, कातिलों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।

एनएसए लगाने की मांग रखी जिससे भविष्य में कोई राष्ट्र और समाज के विरुद्ध कोई ऐसा दुष्कृत्य न कर सके। इस अवसर पर भाग लेने वाले विभिन्न संगठनों में मुख्य रूप से बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, फरीदाबाद,मेवात मित्र वेलफेयर सोसायटी फरीदाबाद,भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा फरीदाबाद,आर्य समाज, सेक्टर-19, फरीदाबाद बजरंग दल, फरीदाबाद हिन्दू जागरण मंच ,हिन्दू जागरण मंच फरीदाबाद,कुटुम्ब प्रबोधन फरीदाबाद इकाई, हरियाणा, ,श्री श्रृंगेश्वर महादेव सेवा समिति,गीता मन्दिर सभा, फरीदाबाद, अरुण वालिया,अजरौंदा विकास एवं अधिकार मंच,गौतम ब्राह्मण समाज, फरीदाबाद, राजस्थान एसोसिएशन, राजस्थान सेवा सदन, सेक्टर-10, फरीदाबाद, कुलदीप साहनी, मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, अजरौंदा मण्डल फरीदाबाद, साइंस ऑफ हॅपिनेस, सेक्टर 15ए, फरीदाबाद,वैश्य समाज, सेक्टर 28 फरीदाबाद,न्यू0डी०एल०एफ० इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद, वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन, फरीदाबाद,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, फरीदाबाद,मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन, सैक्टर 15, फरीदाबाद, भारत विकास परिषद, सैक्टर-10, फरीदाबाद, धर्म जागरण समन्वय, सैक्टर-19,एस०आर०एस० पियरल फलौर्स, सैक्टर-87, फरीदाबाद, भारत विकास परिषद्, बल्लबगढ़ एस०आर०एस० हिलस, सैक्टर-87, फरीदाबाद , सिदेश्वर महादेव, धर्माथ सोसायटी, फरीदाबाद,रेजीडेन्ट वेलफेयर, ऐशोसिऐशन, इन्द्रानगर, फरीदाबाद,सर्माट सिटी आरडब्लयू०ए० सन्त नगर, सैक्टर 20ए फरीदाबाद,भारत विकास परिषद, बी०पी०टी०पी० पार्क लैण्ड, सैक्टर-85. फरीदाबाद,ओमेक्स हाइट्स, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-36, फरीदाबाद, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, सेक्टर-16 फरीदाबाद, 10 श्री सनातन धर्म मन्दिर, फ्लोरिडा, सेक्टर-82. फरीदाबाद, देवस्थल मंदिर, अशोका एन्क्लेव-111 सेक्टर-35

फरीदाबाद,फ्लोरिडा डेवलपमेंट एसोसिएशन, सेक्टर-82 फरीदाबाद,रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, एस०सी० नगर, फरीदाबाद, संस्कार भारती, कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था, 240, पूर्वी चावला कॉलोनी, बल्लबगढ़, भारतीय शिक्षण मण्डल, 478, शक्ति नगर, तिकोना पर्का लक्ष्मी गार्डन रोड़, नजदीक पटौदी चौक, गुरुग्राम ,भारत विकास परिषद, सेक्टर-2, फरीदाबाद,हरकेश नगर वेलफेयर एसोसिएशन, हरकेश नगर फरीदाबाद,भारत विकास परिषद, 92. हुडडा मार्किट, सैक्टर-21सी0, फरीदाबाद,रामा इन्डस्ट्रीयल पार्क ऐशोसिऐशन, सिकरी प्याला रोड, बल्लबगढ़,हरिश चन्द्र आजाद, संस्थापक, बेटी बचाओ अभियान, 519, सैक्टर-29, फरीदाबाद,काली मन्दिर, आर्य समाज के प्रतिनिधियों सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक हरियाणा संपर्क प्रमुख गंगा शंकर मिश्रा, श्री राम अग्रवाल ,राजकुमार मदान, विश्व हिंदू परिषद रमेश गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार शर्मा,कालिदास गर्ग,प्रेम चंद गोयल, बी आर सिंगला, अरुण वालिया, विमल खंडेलवाल ,रवि भूषण खत्री, महंत ललित गोसाई सेवा भारती, डॉ बालकिशन बंसल लघु उद्योग भारती, सुरेंद्र जांगड़ा गजेंद्र भड़ाना, सरदार मोहन सिंह भाटिया वैष्णो देवी मंदिर जगदीश भाटिया,रवि नागपाल, श्रीओपी धामा, जसपाल जय सिंह,राजकुमार वोहरा एवं अन्य सामाजिक संस्थाएं या समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

discoverynews24Hundreds of social organizations of Faridabad submitted memorandum to the President on Mewat incident
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    सुप्रीमकोर्ट में हुई राहुल गांधी की सच्चाई और न्याय की जीत : लखन सिंगला

    Next Post

    बोलबम गीत ‘ले ले अइहा सेनुरवा सइयां देवघर से’ में लवली काजल ने देवघर से मंगवाया सिंदूर

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने…

    फरीदाबाद

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय पर भरोसा बरक़रार, विद्यार्थियों को…

    फरीदाबाद

    नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी 1933 अथवा 90508-91508 पर साझा करें- एनसीबी

    फरीदाबाद

    दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.