CCTV में कैद वारदात, हथियार के बल पर बैंक से 50 हजार की नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

IMAGES SOURCE : GOOGLE

हिसार : हिसार जिले के सातरोड खुर्द गांव में बुधवार दोपहर दो बदमाश हथियार के बल पर यूको बैंक से 50 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। पूरी घटना बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का पता चलने पर सीआईए और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए यूको बैंक पहुंचे। बैंक के अंदर घुसते ही एक युवक ने मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और दूसरा बदमाश कैश काउंटर पर गया और कैशियर को चाकू दिखाकर करीब 50 हजार की नकदी लूट ले गए।

NEWS SOURCE : punjabkesari