‘दढ़ीया में झुमका फस गईल’ हुआ रिलीज

मामेंद्र कुमार शर्मा (संपादक डिस्कवरी न्यूज) मुंबई । वरिष्ठ पत्रकार राम ने बताया कि वर्ल्ड वाइड म्यूजिक कंपनी द्वारा बहुत ही शानदार सॉन्ग रिलीज किया गया है । पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी में एक बार फिर बहुत ही धमाकेदार भोजपुरी गाना ऑडियन्स के बीच आ चुका है। गाने का शीर्षक है – ‘दढ़िया में झुमका फँस गइल’। इस गाने को सिंगर शिवानी सिंह ने बहुत ही मधुर आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है।

इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गजब का परफॉर्मेंस करके मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनका देसी ठुमका देसी पहनावे के साथ बड़ा ही कमाल का लग रहा है, जोकि देखते ही बनता है। गाने का बोल इतना सरल है कि वह सहज ही जुबान पर आ जाता है। वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपने पति से शिकायत करते हुए कहती हैं कि – ‘लंबा लंबा दाढ़ी पिया काहे खातिर राखेनी, कहीं कटवावे का त हमरा के डाँटेनी, सासु के निशानी रहे, मिलल खानदानी रहे, मुचुक गइल राजा जी, दढ़िया में झुमका फँसिके टूट गइल राजा जी…’ इस गाने में माही श्रीवास्तव का धमाकेदार ठुमका देखते ही बन रहा है। उनकी अदायगी और नजाकत कमाल की दिख रही है। यह सॉन्ग बार-बार देखने वाला सुनने लायक है।

लिंकः https://youtu.be/Vwr0JR02VxA

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत धमाकेदार भोजपुरी गीत ‘दढ़िया में झुमका फँस गइल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में गया है।गीतकार यादव राज हैं, जिसे मधुर संगीत से सजाया है विक्की वॉक्स ने। वीडियो डायरेक्टर विझेल, कोरियोग्राफर संदीप राज, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।