Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • अभी-अभी
  • छात्रों की नहीं लग पा रही कक्षा तो एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

छात्रों की नहीं लग पा रही कक्षा तो एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

By Mamendra Kumar On Mar 25, 2023
Faridabad : आज एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में छात्रों ने नेहरू कॉलेज के प्राचार्य श्री एम० के० गुप्ता को प्राध्यापकों की कमी के कारण कक्षा ना लगने की शिकायत को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग के डायरेक्ट एवं हरियाणा शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जी के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा।
एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि जीव विज्ञान विभाग में से अभी अभी कई प्राध्यापक सेवानिवृत्त हुए हैं जिसके कारण छात्रों की कक्षाएं नही लग पा रहीं हैं। छात्रों की इस संबंध में उन्हें कई मौखिक शिकायत प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि बीएससी मेडिकल(6 कक्षाएं), बीएससी बॉयोटेक(2 कक्षाएं) तथा बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स(2 कक्षाएं) के कुल मिलाकर 10 कक्षाएं हैं और 20 पेपर हैं जिनके लिए 8 से 9 प्राध्यापको की जरूरत हैं जबकि विभाग में केवल 2 प्राध्यापक ही कार्यरत हैं। ऐसे में 8 प्राध्यापकों का काम 2 प्राध्यापक कैसे कर पाएंगे। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई पूरी नही हो पाएगी।
कृष्ण अत्री ने भाजपा-जजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सरकार ने वाह वाही लूटने को नए कॉलेज तो कई खोल दिये लेकिन स्टॉफ भर्ती नही किया जिसके कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना कर पड़ रहा हैं और ऐसा अकेले नेहरू कॉलेज में नहीं हैं बल्कि प्रदेश के सभी कॉलेजों में यही हाल है। इसलिए सरकार को चाहिए कि छात्रों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान करना चाहिए ताकि छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने में कोई समस्या का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर छात्रनेता आरिफ खान, सोनू सिंह, योगेश चौधरी, मनीष चौधरी, अमित शर्मा, सन्नू चौधरी, सुमित तंवर, अमित खेड़ी, कामना, मनीषा, नेहा, ज्योति, प्रिया आदि मौजूद थे।
discoverynews24NSUI submitted memorandum if students are not able to take classes
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज नेहरू ने दी बधाई, विद्यार्थियों में खुशी का माहौल

    Next Post

    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने की बसपा नेता ने की कड़ी निंदा

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने…

    फरीदाबाद

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय पर भरोसा बरक़रार, विद्यार्थियों को…

    फरीदाबाद

    नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी 1933 अथवा 90508-91508 पर साझा करें- एनसीबी

    फरीदाबाद

    दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.