32 हजार रुपए सहित ले गया सामान, पानीपत में ग्राहक बनकर आए बदमाश ने दुकानदार से की छीना-झपटी

पानीपत : आए दिन छीना-झपटी के मामले सामने आ रहे है जहां पानीपत जिले के समालखा कस्बे में गुलाटी रोड पर कन्फेक्शनरी की दुकान में ग्राहक बनकर आए बदमाश ने छीना-झपटी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान से 390 रुपए का सामान सहित 32 हजार रुपए लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि वह बदमाश पैदल आया था और बाहर गली में खड़े एक अन्य बाइक सवार के साथ बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

IMAGES SOURCE : GOOGLE

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कृष्णा कॉलोनी समालखा का रहने वाला है। उसकी गुलाटी रोड पर एसएस कन्फेक्शनरी के नाम से दुकान है। 16 जनवरी को वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान दुकान पर एक युवक आया। जिसने उससे 390 रुपए का सामान लिया और 2 हजार का नोट दिया। दुकानदार ने बाकी के 1610 रुपए उसे वापस कर दिए। इसी बीच युवक ने एक और आइटम मांगी। जैसे ही दुकानदार वह आइटम उठाने के लिए दुकान के भीतर की ओर मुड़ा तो उस युवक ने दुकान के गल्ले में रखे 30 हजार रुपए उठा लिए। इतना ही नहीं बदमाश ने उसके हाथ से 2 हजार का नोट भी झपट लिया।