पवन सिंह के गाने के साथ लॉन्च हुई आशी फिल्म्स व म्यूजिक
मामेंद्र कुमार शर्मा (संपादक डिस्कवरी न्यूज) : सांसद मनोज तिवारी , रवि किशन , निरहुआ व सांजय जायसवाल रहे मौजूद .. लखनऊ भोजपुरी फिल्म व गीत संगीत जगत मे कुछ् अलग् करने की चाह लेकर एक नई कंपनी ने दस्तक दी है । सबसे दिलचस्प बात तो यह है की कंपनी का पहला गाना पावर स्टार पवन सिंह की आवाज मे रिलीज किया गया और इस समारोह मे मौजूद रहे भोजपुरी फिल्म जगत के तीन मजबूत स्तम्भ सांसद मनोज तिवारी , सांसद रवि किशन व सांसद निरहुआ । साथ ही अतिथि के रूप मे मौजूद थे बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल व फिल्म निर्मताओ के संगठन इम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा , अभिनेत्री शुभी शर्मा , अजीत आनंद, निशा पाण्डेय । इस मौके पर पवन सिंह सहित सभी अतिथियों ने फिल्म, आशी म्यूजिक व आशी एंटरटेनमेंट का लोगो और पहला गाना ” धनी हो सब धन ” रिलीज किया । पवन सिंह ने कहा आशी फिल्म्स के संचालक भले ही उम्र मे काफी कम है लेकिन उन्होंने बचपन से इस इंडस्ट्रीज़ को देखा है उनके पिता अजय सिन्हा कैसेट के जमाने से इस से जुड़े हैँ

और चाचा अभय सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म जगत मे फिल्म निर्माण मे एक कीर्तिमान स्थापित किया है । इसके पूर्व आशी फिलम्स के आयुष आनन्द को बधाई देने पहुचे सांसद मनोज तिवारी , रवि किशन , निरहुआ व डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा की अच्छे संगीत को लेकर भोजपुरी संगीत बाजार मे उतर रहे आयुष आनंद अपने लक्ष्य मे अवश्य कामयाब होंगे क्यूंकि बदलाव की दिशा मे बढ़ रही भोजपुरी फिल्म व संगीत जगत को ऐसे ही विजनरी व जोशीले युवाओं की ज़रूरत है । समारोह मे मनोज तिवारी , निरहुआ व रवि किशन की संगीत की जुगलबंदी ने लोगो का दिल जीत लिया ।
