बिजली वर्कर यूनियन ने एसडीओ को दिया ज्ञापन

मामेंद्र कुमार शर्मा (संपादक डिस्कवरी न्यूज) फरीदाबाद  : आज एचएसईबी वर्करज यूनियन की राज्य कमेटी दवारा घोषित कार्यक्रमों के प्रथम पखवाड़े में बिजली निगम फरीदाबाद की सभी सबडिवीजनों पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन के बैनरतले बिजली कर्मचारियों ने सर्कल सचिव कर्मवीर यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व निगम मैनेजमेंट की कर्मचारी विरोधी शोषणकारी नीतियों के खिलाफ लामबंद होकर कर्मचारीयों ने जोरदार नारेबाजी कर अपने अपने दफ्तर के एसडीओ के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव पावर डिपार्टमेंट के नाम माँग कर विरोध दिवस मनाते हुए ज्ञापन सौंपें । प्रदर्शन के मुख्य अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील खटाना ने पहुंचकर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली निगम में कर्मचारियों की भारी कमी का अभाव होते हुए भी हमारा कर्मचारी दिन और रात को एक कर इस महकमे को अपनी जान जोखिम डालते हुए इसे अँधेरे से उजाले की ओर उजागर करने में सकल्पकृत और कर्तव्यबद्ध है ।

बावजूद इनकी जायज माँगों को मानने में सरकार और निगम मैनेजमेंट अनसुना करता है । जो अब बर्दाश्त के बाहर है । इन्ही सब मुद्दों को लेकर प्रदेश में एचएसईबी वर्करज यूनियन ने अब नए साल 2023 से बिगुल फूंक दिया है । इसी के चलते आज समस्त प्रदेश के सर्कलों में बिजली कर्मचारी अपनी जायज माँगों को लेकर प्रदर्शनरत व काफी ज्यादा रोषित है । और इन्हें लेकर के आज अपने अपने बिजली दफ्तरों पर बिजली कर्मचारियों ने यूनियन के माँग पत्र पर रोष दिवस मनाया और ज्ञापन की प्रति अपने अपने एसडीओ के माध्यम से बिजली निगम मैनेजमेंट को अपने विरोध प्रदर्शन करते हुए सौंपी । कर्मचारियों की मुख्य माँगो में कच्चे कर्मचारियों पर एक शोषणकारी नीति के तहत जबरन थोपे जा रहे कौशल रोजगार निगम को भंग करने यानी पूर्णतः बन्द करने, कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करने और इन्हें जब तक पक्का नही किया जाता तब तक सभी कच्चे कर्मचारी को पक्के कर्मचारी के अनुसार समान काम के बदले एक समान वेतनमान का लाभ दिया जाए l

 

 

सभी कच्चे एवम पक्के कर्मचारियों को मुफ्त मेडिकल कैशलेस फ्री की सुविधा जल्द देने, नई पेंशन प्रणाली को तुरन्त प्रभाव से बंद कर के पुरानी पेंशन की बहाली को ततप्रभाव से लागू किया जाए, पुरानी एक्सग्रेसिया की पोलिसी को लागू किया जाए, प्रदेश में जारी भष्टाचार की जननी और बेरोज़गारी को बढ़ावा देने वाली नीति यानी ठेकेदारी की प्रथा और महकमों के निजीकरण करने की कार्य प्रणाली को तत्काल प्रभाव से बन्द किया जाए, जोखिम भत्ता दिया जाए, महकमे में काम करने वाले कर्मियों को महँगाई को देखते हुए कम से कम 1500 रुपये फ्री यूनिट लागू करना, ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी को रद्द करना, शॉर्टेज के नाम पर रूल 107 को निरस्त करने, राइट टू सर्विस एक्ट को रद्द करने, इंट्रयूटीलिटी के लाभ से वंचित सभी कर्मियों को इसका लाभ देने, सभी क्लेरिकल व टेक्निकल कर्मियों को वर्दी देने सहित वाशिंग एलाउंस दिया जाए, निगम में रिस्ट्रक्चरिंग के आधार पर रिक्त पदों को जल्द भरने आदि जैसे 22 सूत्रीय माँग पत्र की प्रतिलिपि का ज्ञापन एसीएस पावर के नाम सौंपा गया । स्टेट के उपप्रधान सतीश छाबड़ी व सहसचिव सन्तराम लाम्बा ने कहा कि सभी कर्मचारियों से यह अपील भी की गई

 

 

कि आगामी 09 जनवरी 2023 सोमवार को सभी कर्मचारी लामबन्द होकर हरियाणा कर्मचारी महसंघ के बैनरतले जिला उपायुक्तों को देने वाले ज्ञापन व विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुँचने का आव्हान भी किया । इस विरोध दिवस व जोरदार प्रदर्शन के अवसर पर लेखराज चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, बृजपाल, सुरेन्दर, मदनगोपाल, सुनील चौहान, रविदत्त शर्मा, राजबीर, अशोक लाम्बा, सोनू गोला, महेन्दर, मामचन्द, संजय राठौर, अशोक राठी, नरेश, राजेश, देवेंदर, बीरसिंह, दिगंबर आदि कर्मचारी नेताओं ने आज के सफल प्रदर्शन की कमान संभाली ।
लेखराज चौधरी ।