माही श्रीवास्तव एवम् रितेश पांडे का नया गाना ‘जियरा गाजर कईलू’
मामेंद्र कुमार शर्मा. (संपादक डिस्कवरी न्यूज) : भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार रितेश पांडे एक्टिंग एवम् अपनी गायकी के लिए मशहूर हैं। रितेश पांडे ने दर्शकों का खूब दिल जीता है साथ ही भोजपुरी सिनेमा में कई जबरदस्त गाने दर्शकों को तोहफे में दिए हैं।
अब इनका नया गाना ‘जियरा गाजर कईलू’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है जिसमें इनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी सुपरहॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नजर आ रही है। गाने में रितेश पांडे की सिंगिग और माही श्रीवास्तव की कातिलाना अदाएं दोनों का कॉम्बिनेशन कमाल का दिख रहा है। गाने में दोनों की जोड़ी एक दम जानदार शानदार और धमाकेदार लग रही है। दोनों ही यूट्यूब पर छाए रहते हैं ऐसे में दोनों का एक साथ एक ही गाने में आना दर्शकों के लिए न्यू ईयर तोहफे से कम नहीं है।

लिंकः https://youtu.be/a1_FuG3z8r0
गाने में रितेश अपनी ऑनस्क्रीन प्रेमिका माही से कहते हैं कि सीना में दिल हई जम्प करे.. जैसे केहु पम्प करे.. झानी झानी गोरी जब झाझर कईलू हो..की अईसन काजर कईलू हो … की जियरा गाजर कईलू हो…..
इसमें माही के एक्सप्रेशन और अदाएं दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। गाने में माही की मदमस्त कर देने वाली मुस्कान भी दर्शकों के दिलों पर छुरी चला रही है। माही श्रीवास्तव ने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है । वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत ‘जियरा गाजर कईलू’ गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, इसके लिरिक्स जेडी बहादुर ने लिखे हैं तथा इसका संगीत आशीष वर्मा ने दिया है । इसकी परिकल्पना छोटन पांडेय की है एवम् निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गाने के कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्य हैं। एडिटर पंकज सॉ हैं और डीआई रोहित ने किया है।
