पूर्व विधायक ने दो दर्जन स्थानों पर नुक्कड सभाएं कर लोगों को दिया न्यौता
फरीदाबाद : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के फरीदाबाद आगमन को लेकर कांग्रेसियों ने इसे सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। कांग्रेसी नेता जहां गांव-गांव शहर-शहर घर-घर दस्तक देकर लोगों को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे है वहीं लोगों में भी इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। इसी कड़ी में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने रविवार को क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरकेश नगर, पल्ला, तिलपत, छज्जन नगर, सूर्या विहार, सरस्वती कालोनी, श्याम कालोनी, रवी कालोनी चेतन मार्किट, ओम एंक्लेव, गांव अगवानपुर, इस्माईलपुर, बसंतपुर कालोनी, बसंतपुर गांव, पंचशील कालोनी, दीपावली कालोनी, अजय नगर, निखिल विहार, रोशन नगर, गणपति कालोनी, विनय नगर, सूर्या विहार, शिव कालोनी सहित करीब दो दर्जन स्थानों पर नुक्कड सभाएं आयोजित करके लोगों को इस यात्रा में आने का न्यौता दिया। वहीं लोगो ने भी एक स्वर में पूर्व विधायक को आश्वास्त किया कि वह भारी तादाद में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल होकर राहुल गांधी और कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। नुक्कड़ सभाओं के दौरान कॉलोनीवासियों ने पूर्व विधायक ललित नागर के समक्ष बिजली, टूटी सडक़ें, सीवर, पीने के पानी संबंधी समस्याएं रखी, जिन्हें सुनने के बाद पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि इस समस्याओं के समाधान के लिए वह संबंधित अधिकारियों से मिलकर इन्हेें दूर करवाने का भरसक प्रयास करेंगे।

नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए ललित नागर ने कहा कि केेंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आठ वर्षाे में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, महंगाई और भ्रष्टाचार की जननी इस सरकार ने जनता के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। तिगांव क्षेत्र में भी लोग बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे है, लेकिन भाजपाई कागजों में विकास करके लोगों को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देशभर में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को जिस तरह समर्थन मिल रहा है, उसने भाजपाईयों की नींद उड़ा दी है और वह इस यात्रा को लेकर खासे चिंतित है। श्री नागर ने कहा कि यह यात्रा भाजपा के ताबूत में आखिरी कील का काम करेगी और पूरे देश में इस यात्रा की सफलता के बाद ऐसी राजनैतिक फिजा बदलेगी, जो भाजपा सरकार को देश से सत्ताविहिन करके ही थमेगी। इस अवसर पर वीरपाल पहलवान, संजय कौशिक चेयरमैन, चंदा सरपंच, पिंटू सरपंच, मुकुट पाल, मुन्ना दुबे, नरेश यादव, छोटेलाल, ग्राम प्रधान सुंदर नेताजी, देवेंद्र शर्मा, पिंटू पांडे, अभिलाष नागर, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, रंजीत भाटी, जैना पंडित, संतान सिंह, सुरेश यादव, प्रताप ठाकुर, राजू नागर, रोहताश चौधरी, गौरव नागर, सुखराज अवाना, अजय प्रधान सूरज सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे
