सर्व सहमति से करें विकास कार्य : सुरेंद्र शर्मा बबली
फरीदाबाद: ग्रामीण क्षेत्र में जिला परिषद,ब्लॉक समिति एवं पंच सरपंच को छोटी सरकार कहा जाता है, क्योंकि कॉलेज के पश्चात ग्रामीण माटी ही राजनीति सेवा का माध्यम है। आज भी प्रदेश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है और शायद ऐसा ही कोई हो जो ग्रामीण मिट्टी से जुडा न हो। सभी जनप्रतिनिधि द्वेष भावना से कोई भी विकास कार्य न करें। क्योंकि अब वे ग्रामीण की बागडोर संभाल रहे हैं और उनका फर्ज बनता है कि वे सभी को समान नजरीएं से देखें। उक्त बातें रविवार को पृथला विधानसभा के गांव ककड़ीपुर में हुए जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पं. सुरेंद्र शर्मा बबली का फूल माला व पगडी पहनाकर सम्मान किया गया पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं।

सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा कि सरपंचों व जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अब चाहे किसी ने उन्हें वोट दिया हो चाहे न दिया हो सर्व सहमति से विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाना सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम का आयोजन नवनिर्वाचित सरपंच पं कविदं्र द्वारा किया गया। इस क्रम में ग्रामीण जन प्रतिनिधियों को पं सुरेदं्र शर्मा बबली ने परशुराम पटका एवं परशुराम चालिसा देकर सभी आए हुए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। समारोह में सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवस पर पं महावीर, धर्मवीर, शिवकुमार मुद्गल,महेंद्र मुद्गल, कविंद्र सरपंच, किशन कृपारामव ताराचंद आदि उपस्थित रहें। वहां कार्यक्रम के अंत में के ककडीपुर में पहुंचने पर अतिथियों का स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया गया
