नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी संगठन होगा और मजबूत : गोपाल शर्मा
मामेंद्र कुमार शर्मा (संपादक डिस्कवरी न्यूज) फरीदाबाद : भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सचिव मेघना श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्तिथि में हर्षदेव वर्मा,डॉ.अरविन्द शर्मा,विकास चिरांग,अतुल शर्मा,प्रशांत शर्मा,संजय शेखर,सतीश कुमार गुप्ता,संजीव हांडा,प्रहलाद शर्मा आदि कई समाजसेवकों को भाजपा ज्वाइन कारवाई । गोपाल शर्मा ने उनको पटका पहनकर ओर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका पार्टी में स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलवाई । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र नेहरा,भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला और भाजयुमो जिला सचिव करण गोयल उपस्थित रहे ।

जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने इस उपलक्ष्य में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है अंत्योदय के मूल मंत्र पर चल प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की केन्द्र सरकार देश के गरीब, किसान,मजदूर,युवा,महिला और पिछड़ों को सशक्त करने का कार्य कर रही है । आज देश में गरीबों की आवाज सुनने वाली सरकार है । मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित और मजबूत हुई हैं भारत का विश्व में मान बढ़ा है । प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले आठ सालों में प्रदेश का चंहुमुखी विकास हुआ है । बेहतर सुशासन व्यवस्था से प्रदेश में भ्रटाचार पर लगाम लगाई गई है और अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलकर गरीब, किसान, पिछड़ों और महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाओं को लागू कर उनका विकास कर जन जन को सशक्त करने का काम किया जा रहा है ।
मोदी मनोहर के नेतृत्व में सही मायनों में विकास हो रहा है । उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त हुए कहा कि पार्टी में लगातार कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी मजबूत हो रही है और पार्टी के संगठनविस्तार के कार्यों में तेजी आएगी । महिला मोर्चा जिला सचिव मेघना श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले आठ सालों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार देश प्रगति के पथ पर आगे बढा है और भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने पिछड़ों को सशक्त करने का कार्य किया है, उससे जनता में अभूतपूर्व उत्साह है । देश और प्रदेश की सरकार अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के लिए कार्यरत हैं, इसी से प्रेरित होकर आज समाज के कुछ वरिष्ठ समाज सेवकों ने भाजपा की सदस्यता ली है । मेघना श्रीवास्तव ने भाजपा ज्वाइन करने के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया ।
