गुजरात की जनता ने मोदी जी पर सातवीं बार जताया विश्वास – राजेश नागर

मामेंद्र कुमार शर्मा (संपादक डिस्कवरी न्यूज) फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने अपने सेक्टर 37 स्थित कार्यालय पर गुजरात की सातवीं बार लगातार जीत पर लड्डू बांटे और कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर सातवीं बार विश्वास जताया है जो कि हिंदुस्तान के चुनावी इतिहास में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। कार्यकर्ताओं के बीच विधायक राजेश नागर ने कहा कि लगातार सात बार सरकार चुनकर गुजरात की जनता ने अपने इरादे और स्पष्ट कर दिए हैं कि वह विकास के साथ हैं। नागर ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की कर्मभूमि रही गुजरात ने उन्हें व भाजपा को कभी भी निराश नहीं किया और हमेशा ही कमल खिलाया है।

 

विधायक नागर ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाए और इसी प्रकार पूरे जोश खरोश के साथ निरंतर कार्य करते रहने की सीख भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास में विश्वास रखती है। भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र को आज पूरा देश मान रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में थोड़ी सी कसर रह गई, लेकिन हिमाचल की जनता को भी हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का वादा करते हैं। विधायक नागर ने कहा कि हिमाचल में सरकारें पलटने का ट्रेंड है, वह जारी रहा लेकिन हम कोशिश करेंगे कि हमारे जीते हुए साथी जनता की भलाई के लिए और अधिक शक्ति के साथ कार्य करें। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश तंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, प्रहलाद शर्मा, लाल मिश्रा, अमित भारद्वाज, कुलदीप गुप्ता, उत्कर्ष गर्ग, शिशु अवाना आदि सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।