दिल्ली हुई हमारी अब फरीदाबाद की बारी : धरमवीर भड़ाना

फरीदावाद : दिल्ली में हुए एमसीडी चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़खल गुड़गांव रोड स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित होना शुरू हो गए और टीवी पर एमसीडी चुनाव का रिजल्ट देखने लगे। इतना ही नहीं पार्टी की जीत पर वह पहले से ही आश्वस्त दिखाई दिए और लड्डू एवं ढोल धमाकों की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी थी। जैसे-जैसे चुनावी रुझान आने शुरू हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं का जश्न एवं उत्साह बढ़ता गया। पार्टी की जीत सुनिश्चित होने पर आम आदमी पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर जमकर थिरके। पार्टी की जीत से सभी कार्यकर्ता इतना उत्साहित दिखे कि उनके कदम रुक नहीं रहे थे। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं के लिए जशन का दिन है।

दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जिस प्रकार से जीत हासिल की है, वो वाकई में लाजवाब है। यह जीत अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व, उनकी कार्यशैली एवं विरोधियों के मुंह पर तमाचा है। एमसीडी चुनावों में जीत से यह साबित होता है कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं उनकी योजनाओं से लोग बेहद खुश हैं। भड़ाना ने कहा कि दिल्ली चुनाव में जीत के बाद अब फरीदाबाद की बारी है। फरीदाबाद में होने वाले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी परचम लहराएंगे और हरियाणा में सत्तारूढ़ बीजेपी पार्टी को मुंह की खाने पर मजबूर होना पड़ेगा। भड़ाना ने कहा कि दिल्ली के एमसीडी चुनावों में फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है। फरीदाबाद के कार्यकर्ता पिछले 20 दिन से दिल्ली में डटे हुए हैं और अपने अपने प्रत्याशी को विजयश्री दिलवाकर लाए हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा गुलशन बग्गा प्रवेश मेहता राकेश भड़ाना, सुनील ग्रोवर, हंसराज दायमा मेहर चंद हरसाना विनोद भाटी सतीश चंदेला चंचल टावर कृष्ण कांगड़ा हरिदत्त शर्मा नीरज प्रेमी वाई के शर्मा सत्येंद्र शर्मा, तेजवंत सिंह बिट्टू सुरेंद्र अरोड़ा विनय यादव राहुल बैसला नरेंद्र सरोहा शैलेंद्र शर्मा दीप्तेश भारद्वाज परमजीत कौर हैप्पी सिंह सोनिया कथुरिया चांद पुनीता भडाणा राकेश सलमा केएल बंसल, राजू दीन मिलन चंद्रपाल, मनोज बैसला लखविंदर सिंह लक्खा अनिल बैसला सोनू मीटर अजय खटाना, राम गौर, सुभाष बघेल मनोचा इंदिरा कोठारी राजकुमार यादव आदि ने जमकर जश्न मनाया।