Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • मनोरंजन
  • अनुराधा पौडवाल का भोजपुरी छठ गीत ‘नयकी बहुरिया के छठ’ जेपी स्टार्स पिक्चर्स भोजपुरी से हुआ रिलीज, छठ पूजा करती दिखीं ऋचा दीक्षित

अनुराधा पौडवाल का भोजपुरी छठ गीत ‘नयकी बहुरिया के छठ’ जेपी स्टार्स पिक्चर्स भोजपुरी से हुआ रिलीज, छठ पूजा करती दिखीं ऋचा दीक्षित

By Mamendra Kumar On Oct 28, 2022

मामेंद्र कुमार शर्मा (संपादक डिस्कवरी न्यूज 24) : छठ पूजा आस्था और विश्वास का पावन पर्व पूरे श्रध्दा भक्ति भाव से सपरिवार 4 दिनों तक मनाया जाता है और अंतिम चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ देकर व्रत का समापन किया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने पूरे भक्ति भाव से भोजपुरी छठ गीत ‘नयकी बहुरिया के छठ’ गाया है, जिसे जेपी स्टार्स पिक्चर्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसका वीडियो बहुत ही मार्मिक और श्रध्दा पूर्ण बनाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि पॉपुलर एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित किसी घर की नई-नवेली दुल्हन हैं और वे छठ पूजा व्रत कर रही हैं। उन्हें उनके ससुराल के सभी लोग पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। उनके पति के रोल में एक्टर शिवम सिंह नजर आ रहे हैं। इस गाने को अनुराधा पौडवाल ने श्रद्धापूर्वक बहुत ही मधुर स्वर में गाते हुए सूर्य देव से जल्दी उदय होने की विनती रही हैं। गाने का भाव है कि  नयकी बहुरिया का पहला छठ है, तीन से उपवास व्रत किया है, तन कमजोर हो गया है, जल्दी से दर्शन दे दीजिए। इस गीत के बोल बहुत ही प्यारा है। इसके वीडियो में छठ पूजा व्रत की एक एक चीज को बहुत ही सलीके से फिल्माया गया है। वीडियो में ऋचा दीक्षित सबका मन मोह रही हैं।

लिंकः https://youtu.be/1zdU_lL41Jg

जेपी स्टार्स पिक्चर्स भोजपुरी प्रस्तुत अनुराधा पौडवाल का गाया हुआ छठ गीत ‘नयकी बहुरिया के छठ’ के वीडियो में जहां ऋचा दीक्षित धार्मिक नारी के लुक में छठ पूजा करते हुए सबका मन जीत रही हैं, वहीं इसका वीडियो सबको भा रहा है। इसके गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। प्रोड्यूसर उमा शंकर प्रसाद हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। डिजिटल हेड प्रीतम कुमार (जेपी स्टार पिक्चर्स), प्रोडक्शन हेड अनुराग सोनी हैं। डायरेक्टर शिवजीत कुमार, डीओपी अयूब अली खान, क्रिएटिव डायरेक्टर बिपिन कुमार और प्रीतम कुमार, प्रोडक्शन असिस्टेंट प्रवेश गुप्ता हैं।

Anuradha Paudwal's Bhojpuri Chhath song 'Nayaki Bahuriya Ke Chhath' released from JP Stars Pictures Bhojpuridiscoverynews24Richa Dixit was seen performing Chhath Puja
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    भोजपुरी सिनेमा के तीन दिग्गज हस्ती ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव, फ़िल्म निर्माता व मार्केटिंग हेड विजय यादव और टैलेंटेड निर्देशक पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा की तिकड़ी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए खेला कायम कर दिया है।

    Next Post

    मोदी और मनोहर की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर 1 बनाने का काम किया: अमित शाह

    You might also like More from author
    अभी-अभी

    चीफ जस्टिस क्या बोले, न्यायपालिका की आजादी का मतलब हमेशा सरकार के खिलाफ फैसला देना…

    अभी-अभी

    ज्यादा क्लीवेज…नोरा फतेही ने बताया दिलबर गाने में क्यों नहीं पहना छोटा ब्लाउज,…

    अभी-अभी

    Bihar Teacher News: शिक्षक इन बातों का रखें विशेष ध्यान, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर…

    अभी-अभी

    घर से लापता 15 वर्षीय नाबालिक लडकी को अपराध शाखा KAT व थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम ने…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.