कई जगहों पर AQI 200 के पार, दिवाली से पहले ही खराब हुई दिल्ली की हवा

दिल्ली में रविवार को सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

IMAGES SOURCE : GOOGLE

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 24 घंटे के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजकर पांच मिनट पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता 218 यानि खराब श्रेणी में दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari