22 वर्षीय गुमशुदा महिला को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने 22 वर्षीय गुमशुदा महिला को तलाश कर परिजनों के हवाले करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की गुमशुदा महिला 14 सितंबर को अपने घर से बिना बताए कही चली गई थी। महिला के परिजानों ने अपने तौर पर अभी तक महिला की तलाश की। जिसकी सूचना 23 सितम्बर को थाना सदर बल्लबगढ़ में दी। जिसपर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरु कर दी। मामले में कार्रवाई के लिए काइम ब्रांच कैट टीम को नियुक्त किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए कैट टीम ने गुमशुदा महिला को 9 अक्टूबर को सेक्टर-30 फरीदाबाद से सकुशल बरामद कर थाना सदर बल्लबगढ पुलिस टीम के हवाले कर दिया है। थाना पुलिस टीम ने आगे की कार्रवाई करते हुए महिला के परिजनों को सूचित कर दिया। महिला के परिजनों के सामने महिला से पूछताछ की गई महिला ने घर से जाने का कारण गृह क्लेश बताया। महिला ने अपने पिता के घर जाने की बात कही महिला की इच्छा के अनुसार पिता के साथ सकुशल हवाले कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता।