शहर के उद्योगपतियों ने थामा आप का दामन
फरीदाबाद : सोमवार को शहर के उद्योगपति एडवोकेट बी एस यादव, एडवोकेट कंदरप यादव, जोगेंडर, विशाल यादव, पंकज मलिक, राजन गौतम, संजय गोसाईं, गुरदीप सिंह बख्शी, रविंदर सिंह सहित दर्जनों साथियों ने आम आदमी पार्टी द्वारा सेक्टर 14 में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का दामन थामा। वार्ड नं 36 के संभावित उम्मीदवार प्रमोद मनोचा ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओल्ड फरीदाबाद प्रभारी प्रवेश मेहता ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सबोंधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता प्रभावित हैं और हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आने वाली सरकार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की होगी। जिस प्रकार से बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैंl

उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। पार्टी में लगातार लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व एवं डॉ. सुशील गुप्ता के मार्गदर्शन में लोग अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। जिस प्रकार से पूरे हरियाणा में युवा, महिलाएं एवं सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे पार्टी को लगातार मजबूती मिल रही है। भड़ाना ने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा की सडक़े पूरी टूटी हुई है, रोड पर पानी भरा हुआ है, । बीजेपी सरकार ने फरीदाबाद का विकास नहीं, विनाश किया है, मगर, आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। भड़ाना ने भाजपा सरकार के विकास के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। फरीदाबाद विधानसभा प्रभारी प्रवेश मेहता ने कहा कि जिस प्रकार से बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार शहर में जन सुविधाओं के मुद्दों को उठा रही है। पूरे फरीदाबाद शहर में आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगी।
इस मौके पर वार्ड नं 36 से भावी उम्मीदवार प्रमोद मनोचा ने कहा कि अब जनता नेक नीयत वाली आम आदमी पार्टी का रूख कर रही है और फरीदाबाद में होने वाले नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी तख्ता पलटने का काम करेगी। इस मौके पर जी.एस. त्यागी अध्यक्ष एफएसआईए, सत्यजीत सिंह बेदिक, अनिल अरोड़ा, रितु अरोड़ा, मनजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेश कपूर, राज कपूर, महेश कथूरिया, अलका कथूरिया, राजन गौतम, संजय गोसाईं, विनोद मेहरा, सतीश यादव, सतीश कुमार मजदूर मोर्चा, अजय दीवान, सुरिंदर वाधवा, सुनील मलिक, परवीन मेहता सेवानिवृत्त एसपी, तारा चांडी, साधना कुमारी, तष्र्यक्क सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।
