भाजपा ने सेवा पखवाडा के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) : फरीदाबाद देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर पुरे देश में सेवा पखवाडा के तहतसेवा कार्य किये जा रहे हैं । उसी कड़ी में आज भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री व मोर्चा जिला प्रभारी डा. आर. एन. सिंह व सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में भाजपा फरीदाबाद अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा टाऊन पार्क, सेक्टर 12 में स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिला अध्यक्ष पादरी लाजर रन्जीत सेन मुख्य तौर पर इस कार्यक्रम में भाग लिया । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में पड़े कूड़े को इकठ्ठा किया और पार्क में साफ सफाई का कार्य किया ।

उन्होंने पार्क में बने बर्ड नेस्ट की भी सफाई की और बर्ड्स नेस्ट के पानी के बर्तन साफ करके उनका पानी भी बदला । इस दौरान पार्क में उपस्थित लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया । लाजर रंजीत सेन और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने पार्क में उपस्थित नागरिकों से पार्क को साफ़ रखने अपने आस पड़ोस, पार्कों, और शहर में साफ़ सफाई रखने और कूड़े को कूडेदान में डालने की अपील की I इस स्वच्छता अभियान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अनिल पाथरे, जिला सचिव मनीष मैसी, जिला मीडिया प्रभारी देव जॉर्ज, जिला कार्यकारिणी सदस्य जोसेफ डिसूजा, सरदार बलविंदर सिंह, तिगांव मंडल अध्यक्ष सरदार रेशम सिंह, करतार सिंह, जिला पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।