सिंगर मनोज लाल यादव ने माँ से किया अरदास, बोले – ‘काहे ना अइलू मइया’

मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) : भोजपुरी जगत में इस नवरात्रि पर्व में हर जगह माँ जगत जननी की महिमा का बखान हो रहा है और हर कोई माता रानी की भक्ति भाव में डूबे हुए हैं.  ऐसे भोजपुरी सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव का कई देवी गीत श्रोताओं के बीच रिलीज हो चुका है. इसी कड़ी में मनोज का एक और देवी गीत आया है, जिसमें वे दुर्गा माता से अरदास कर रहे हैं कि हे माँ! मैंने नेवता भेजा था तो आप क्यूँ नहीं आईं. यह देवी गीत ‘काहे ना अइलू मइया’ आर्यन रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. जिसके वीडियो में दिखाया गया है कि भव्य पंडाल में माता के भक्तों के साथ बैठकर भजन कीर्तन कर रहे हैं और खुद हारमोनियम बजा रहे हैं. इस देवी गीत का बोल है – माई हो नेवता भेजले रहली, काहे ना घरवा अइलू हो… यह देवी पचरा गीत सुनने में खूब अच्छा लग रहा है.

 

लिंकः https://youtu.be/Cx0GSrg16-w

भोजपुरी देवी पचरा गीत ‘काहे ना अइलू मइया’ में दिखाया गया है कि एक भक्त देवी माता से अनुनय विनय करते हुए माँ को पुकार रहा है. इस गीत को अपनी मधुर आवाज में सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव ने गाया है, जिसे लिखा है गीतकार हरिन्द्र हरियाली ने. मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार अभिराम पांडेय ने. एडिटर मुरली, डीओपी सुनील यादव, वीडियो डायरेक्टर  अभिषेक तिवारी, प्रोड्यूसर अफजल शाह हैं.