Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • अभी-अभी
  • परिवार ने CM से मुलाकात कर जांच के लिए सौंपी चिट्ठी, अब CBI खोलेगी Sonali Phogat की मौत का राज

परिवार ने CM से मुलाकात कर जांच के लिए सौंपी चिट्ठी, अब CBI खोलेगी Sonali Phogat की मौत का राज

By Mamendra Kumar On Aug 28, 2022
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़  : हरियाणा सरकार गोवा सरकार को चिट्ठी लिखकर कहेगी कि सोनाली फोगाट की मौत के मामले का केस सीबीआई को दिया जाए। परिजनों की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फैसला लिया। आज देर शाम सोनाली फोगाट के परिजन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने के लिए उनके चंडीगढ़ आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे थे। परिजनों से मिलते हुए मुख्यमंत्री ने परिवार का ढाढस बढ़ाते हुए सोनाली की मृत्यु पर दुख जताया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार परिवार के साथ है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री से मिलते हुए परिजनों ने निवेदन किया कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार को आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार की तरफ से एक चिट्ठी गोवा सरकार को लिखी जाएगी। जिसमें इस केस की सीबीआई जांच कराने की अनुरोध गोवा सरकार से किया जाएगा। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से यह चिट्ठी गोवा सरकार को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार ने संतुष्टि जताई। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर और अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग टीवीएसएन प्रसाद मौजूद रहे।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

discoverynews24now CBI will reveal the secret of Sonali Phogat's deathThe family met the CM and submitted a letter for investigation
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    पूरे इलाके में फैली सनसनी, दिल्ली में देर रात हुई ऐसी वारदात

    Next Post

    विधायक श्री नीरज शर्मा ने एनआईटी विधानसभा में लगभग 2 करोड 50 लाख रू के लम्बित विकास कार्याे का शिलान्यस किया।

    You might also like More from author
    हरियाणा

    किफायती स्वच्छ ऊर्जा, उपभोक्ता सुरक्षा और सतत विकास के लिए मानक अत्यंत आवश्यक- खाद्य,…

    अभी-अभी

    चीफ जस्टिस क्या बोले, न्यायपालिका की आजादी का मतलब हमेशा सरकार के खिलाफ फैसला देना…

    अभी-अभी

    ज्यादा क्लीवेज…नोरा फतेही ने बताया दिलबर गाने में क्यों नहीं पहना छोटा ब्लाउज,…

    अभी-अभी

    Bihar Teacher News: शिक्षक इन बातों का रखें विशेष ध्यान, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.