विरेन्द्र डागर ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड के साथ मिलकर मनाया अपना जन्मदिवस

फरीदाबाद : भाजपा के युवा नेता व वार्ड-1 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार विरेन्द्र डागर एडवोकेट(टिम्मू) ने आज अपना जन्मदिवस मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड व अन्य भाजपा कार्यकताओं के साथ राजीव कालोनी स्थित निवास पर केक काटकर मनाया। इस मौके पर अजय गौड ने विरेन्द्र डागर को केक खिलाया और उनकी लंबी आयु व उज्जवल भविष्य की करते हुए कहा कि वीरेन्द्र डागर नेकदिल और हमेशा दूसरों के सुख दुख में हमेशा साथ खड़ा रहने वाला व्यक्ति है। यही कारण है आज उन्हें जन्मदिन कर

बधाई l

देने के लिए काफी संख्या में लोग,आरडब्लूए के पदाधिकारी और वार्ड-1 के गणमान्य लोग पहुंचे है। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह वैभव, ऐश्वर्य,उन्नति, प्रगति,स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और. समृद्धि के साथ आजीवन. आपको जीवन पथ पर गतिमान रखे इस अवसर पर वीरेन्द्र डागर ने अजय गौड से आर्शीवाद लेते हुए कहा कि आज का दिन वाकई में मेरे लिए यादगार बन गया है क्योकि अजय गौड जैसे व्यक्तित्व के धनी मेरे जन्मदिन पर मौजूद है। जिन्होनें हमेशा मुझे आगे बढ़ते रहने और ईमानदारी से काम करते रहने की प्रेरणा दी है। उन्होनें कहा कि जन्मदिन के अवसर पर आप सभी ने जो अपनत्व,स्नेह और आर्शीवाद दिया है l

 

उसके लिए में आप सभी का सह्रदय आभार व धन्यवाद करता हुं। उन्होनें कहा कि इस मान-सम्मान को पाकर आज में बहुत खुश हुं और आशा करता हुं यह प्यार हमेशा मेरे सिर पर बना रहेगा। इस मौके पर भाजपा के जिला महांमंत्री आरएन सिंह,पाली मंडलध्यक्ष संदीप भड़ाना,नंगला मंडलध्यक्ष मोहित नागर,सतीश फौगाट,आरडब्लूए राजीव कालोनी के प्रधान सतीश महेश्वरी,आरडब्लूए सेक्टर-56 के प्रधान विजय सिंह,छगन प्रधान,लेखराज प्रजापति,योगेश भारद्वाज सहित वार्ड के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।