अरविंद केजरीवाल: एलजी और सीएम का साथ मिलकर काम करना जरूरी है

IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के साथ मुलाकात के बाद कहा कि दिल्ली के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री एक साथ मिलकर काम करें। उपराज्यपाल के साथ अपनी साप्ताहिक बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘‘ बैठक बेहद अच्छे माहौल में हुई। दिल्ली के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री एक साथ मिलकर काम करें। विभिन्न मामलों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमारे बीच कोई अनबन नहीं है।”

दिल्ली के उपराज्यपाल ने पिछले हफ्ते केजरीवाल की विदेश यात्रा के प्रस्ताव को वापस कर दिया था और उन्हें अगले महीने सिंगापुर में विश्व शहरों के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने की सलाह दी थी। उपराज्यपाल ने कहा था कि यह महापौरों का सम्मेलन है और इसमें शामिल होना मुख्यमंत्री के लिए उपयुक्त नहीं होगा। केजरीवाल पिछले शुक्रवार को साप्ताहिक बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari