विमल पांडेय ने पल्लवी गिरी से कहा “मैं तेरा दिवाना”, फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च

मामेंद्र कुमार चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24 : भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा विमल पांडेय और पल्लवी गिरी का जलवा ‘मैं तेरा दिवाना’ में भोजपुरी सिनेमा के न्यू कपल राइजिंग स्टार विमल पांडेय ने क्यूट एक्ट्रेस पल्लवी गिरी को कह दिया – मैं तेरा दिवाना तो पल्लवी शर्मा गईं। जी हाँ! यह वाकया हुआ था फ़िल्म की शूटिंग के सेट पर, जो फिल्म के एक रोमांटिक दृश्य की डिमांड थी। और अब सावन के रोमांटिक मौसम में सावन के दूसरे मंगलवार को विमल पांडेय और पल्लवी गिरी के शानदार अभिनय से सराबोर भोजपुरी फिल्म मैं तेरा दिवाना का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। जिसे सोशल मीडिया में काफी शेयर किया किया जा रहा है। यानि कि फ़िल्म का रोमांटिक पोस्टर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि माँ बामंत फिल्म प्रस्तुत प्यानोरामा बैनर के तले बनी भोजपुरी की बहुचर्चित लव स्टोरी पर आधारित फिल्म मैं तेरा दिवाना का फर्स्ट लुक काफी यूनिक बनाया गया है।  फर्स्ट लुक में विमल पांडेय और पल्लवी गिरी एक दूसरे को रोमांटिक मूड में देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही फिल्म के टाइटल के साथ एक चेहरा आंखों पर चश्मा लगाये हुए खिलखिलाकर हँसते हुए नजर आ रहे हैं, मानो पोस्टर के रोमांस मूड में दिख रहे नायक-नायिका को निहार रहे हैं। फ़िल्म का टाइटल भी रोमांटिक बनाया गया है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि यह फुल इंटरटेनिंग है, जोकि हर वर्ग के दर्शकों को खूब मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक विजय प्रकाश मौर्य है, जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन फिल्म की मेकिंग किया है। फ़िल्म के निर्माता कृष्णा आर्या हैं, जो एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में विमल पांडेय हैं, जो बहुत ही चैलेंजिंग रोल में दर्शकों व अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करने वाले हैं। उनकी नायिका पल्लवी गिरी हैं, जो अपने रूप-श्रृंगार जलवा बिखेरने वाली हैं।

 

 

फिल्म के लेखक मुरलीधर शर्मा हैं, जिन्होंने उम्दा फिल्म लेखन किया है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, विनय निर्मल, शेखर मधुर, संजय राजभर, कुंदन प्रीत, सोनू यादव के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार सावन कुमार, अशोक राव, अंकित सिन्हा ने। छायांकन बबलू सुऐब, मारधाड़ सुयोग रिजोल, नृत्य विवेक थापा व संदीप पांडेय, कला बॉबी, संकलन महेश का है। लाइन निर्माता वीरेन्द्र आर्या हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार विमल पांडेय, पल्लवी गिरी, इंद्रसेन यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रागिनी राय, अभय राय, मुरलीधर शर्मा सहित अन्य कई कलाकार रुपहले परदे पर धमाल मचाने वाले हैं।