Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • अभी-अभी
  • भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह, महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह, महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

By Mamendra Kumar On Jul 23, 2022

फरीदाबाद । कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के नाम पर परेशान करने तथा देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर से आम जनता का ध्यान हटाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को जिले के कांग्रेसी नेताओं ने सेक्टर-12 स्थित जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह करते हुए अपना विरोध जताया। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर, रघुबीर सिंह तेवतिया, शारदा राठौर, विजय प्रताप सिंह, लखन कुमार सिंगला, सत्यवीर डागर, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरेशी जगन डागर, मौजूद रहे। सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी नेताओं ने एक स्वर में भाजपा सरकार पर सीबीआई, ईडी, इंकम टैक्स का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सत्ता के नशे में इस कद्र चूर हो चुकी है कि वह इन जांच एजेंसियों को अपने हाथों की कठपुतली बनाकर विपक्ष को डराने व झूठे मामलों में फंसाने का काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष में जब तक कोई नेता रहता है, वह भ्रष्टाचारी व स्वार्थी होता है परंतु अगर वह भाजपा में शामिल हो जाता है तो वह पूरी तरह से दूध का धुला हो जाता है, भाजपा सरकार की इस औछी मानसिकता को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इस सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेगी। कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में ईडी जिस प्रकार से बार-बार कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही है, उससे कांग्रेस की ‘शेरनी’ कतई डरने वाली नहीं है और समय आने पर वह इसका मुंह तोड़ जवाब देंगी क्योंकि इतिहास गवाह है, जब-जब कांग्रेस को दबाया गया है, तब-तब यह पार्टी मजबूत होकर सत्ता की बुलंदियों पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जांच एजेंसियों को विपक्षी दलों के पीछे लगाया हुआ है, जबकि जो लोग देश का लाखों-करोड़ों रूपए लेकर फरार हो गए है,

 

उन्हें पकडऩे में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के नाम एसडीएम चहल को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि भाजपा सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के दुरूपयोग पर रोक लगाई जाए तथा सरकार को बढ़ रही महंगाई व भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए कदम उठाने चाहिए, जिससे कि आम जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर पूर्व उपमहापौर राजेंद्र भामला, योगेश ढींगरा, नीरज गुप्ता , गिरीश भारद्वाज, श्रीमती कालीरमन, भरत अरोड़ा, वेदपाल दायमा, संजय कौशिक, मनोज नागर, सुनील भाटी चेयरमैन,कमल चंदीला, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहरी) नितिन सिंगला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) अभिलाष नागर, चेयरमैन मुकेश भाटी सहित अनेकों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Congressmen did Satyagraha against the BJP governmentdiscoverynews24submitted a memorandum in the name of His Excellency the President
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    400 करोड़ से बदलेगी पृथला क्षेत्र की सभी पुरानी तारें : नयनपाल रावत

    Next Post

    क्राइम ब्रांच 30 में बोलेरो पिकअप में रखी 105 पेटी अंग्रेजी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने…

    फरीदाबाद

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय पर भरोसा बरक़रार, विद्यार्थियों को…

    फरीदाबाद

    नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी 1933 अथवा 90508-91508 पर साझा करें- एनसीबी

    फरीदाबाद

    दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.