भाजपा कार्यालय फरीदाबाद में जश्न मनाया गया
मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) फरीदाबाद, बीजेपी फरीदाबाद जिला कार्यालय अटल कमल पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत की 15 वी राष्ट्रपति के लिए विजय हासिल करने पर जिला महामंत्री एमसी मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी श्री विनोद गुप्ता ,और अजरौंधा मंडल के कार्यकर्ता महामंत्री संदीप बंसल सुरेंद्र सिंह सांगा सचिव आरसी शेखर, मीडिया प्रभारी अनिल अरोरा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रधान सरबजीत सिंह चौहान और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं l

द्वारा ढोल नगाड़ा के साथ जश्न मनाया और मिठाई बांटकर बधाई दी। इस अवसर पर पर जिला महामंत्री श्री एमसी मित्तल द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का जिला कार्यालय में आकर बधाइयां और खुशी मनाने के लिए धन्यवाद किया। नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई दी।
