Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • अभी-अभी
  • 80 गांवों की कनेक्विटी प्रभावित होने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन

80 गांवों की कनेक्विटी प्रभावित होने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन

By Mamendra Kumar Last updated Jun 26, 2022

फरीदाबाद । दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण पृथला क्षेत्र के 80 गांवों की कनेक्टिविटी प्रभावित होने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंदावली स्थित कार्यालय पर हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और इस समस्या के समाधान निकालने की मांग रखी। ग्रामीणों ने विधायक रावत को बताया कि दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के बनने से जहां सफर काफी आसान हो जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ पृथला के गांव चंदावली चौक पर रास्ता बंद होने के चलते 80 गांवों की कनेक्टिविटी पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि चंदावली से होकर ही लोग बल्लभगढ़ व फरीदाबाद शहर में अपने कामों के लिए जाते है, अक्सर यह रास्ता बंद हो जाएगा तो लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक नयनपाल रावत से गुहार लगाई कि यहां पर कनेक्टिविटी को बंद ना किया जाए और इसका कोई ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे कि गांवों की कनेक्टिविटी प्रभावित ना हो।

 

विधायक नयनपाल रावत ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद उन्हें बताया कि इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उन्होंने बात की है और उनके संज्ञान में सारा मामला लाया गया है। बल्लभगढ़ से मोहना रोड होते हुए पृथला के करीब 80 से ज्यादा गांव के लोग यहां से आवागमन करते हैं और गांव चंदावली का सरकारी स्कूल भी रोड के उस पार है, इसके बंद होने से शहर को जोडऩे वाली गांव की कनेक्टिविटी पर काफी असर पड़ेगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि इसका कोई ना कोई हल जरूर मुख्यमंत्री मनोहर लाल निकालेंगे और लोगों को राहत प्रदान करेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहरलाल सदैव जनहित में फैसला लेते है और इस मुद्दे पर भी वह ऐसा रास्ता निकालेंगे, जिससे कि ग्रामीणों को परेशानियां न पेश आए। इस मौके पर शैलेंद्र ङ्क्षसह, रचना शर्मा, हेमंत शर्मा, कुंदन टोंगर, दयाचंद, निखिल बीसला सहित अनेकों गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।

discoverynews24Villagers submitted memorandum to MLA regarding the connectivity of 80 villages being affected
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ वासियों को करोड़ों रुपये की धनराशि के विकास कार्यों की सौगात

    Next Post

    अग्निपथ योजना के खिलाफ 27 जून को कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने…

    फरीदाबाद

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय पर भरोसा बरक़रार, विद्यार्थियों को…

    फरीदाबाद

    नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी 1933 अथवा 90508-91508 पर साझा करें- एनसीबी

    फरीदाबाद

    दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.